news-details

कर्ज के दबाव में पोस्ट मास्टर ने की आत्महत्या

You can share this post!

 

pardarshi vikas news kanpur 
 बिल्हौर कस्बे के मुनीश्वर अवस्थी मोहल्ले में रविवार सुबह एक पोस्ट मास्टर ने दोस्त के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता तब चला जब कमरे के बाहर से आवाज देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली और खिड़की से झांकने पर शव फंदे से लटकता दिखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान 26 वर्षीय सौरभ शर्मा के रूप में हुई है, जो कानपुर देहात के रसूलाबाद क्षेत्र में ब्रांच पोस्ट मास्टर के पद पर तैनात था और हरियाणा के महेंद्रगढ़ का निवासी था। मृतक के दोस्त रोहित ने बताया कि सौरभ शनिवार रात उसके कमरे पर आया था। दोनों ने साथ में खाना खाया, जिसके बाद रोहित सोने चला गया, जबकि सौरभ पढ़ाई करने की बात कहकर दूसरे कमरे में चला गया। सुबह दरवाजा अंदर से बंद मिला और आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला। पुलिस के अनुसार, सौरभ ने मफलर के सहारे पंखे से फांसी लगाई। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि वह सट्टे में पैसे हार गया था और कर्ज में था। दोस्तों ने यह भी बताया कि उसके मोबाइल पर किसी का दबाव वाला संदेश आया था, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल स