news-details

कपिल कुटीर आश्रम में सम्पन्न हुआ सेवा महोत्सव

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ वृन्दावन। छटीकरा रोड स्थित कपिल कुटीर सांख्य योग आश्रम में ठाकुरश्री राधिका बिहारी जू महाराज का सेवा महोत्सव श्रद्धा और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। नागपुर के भक्त मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में महामंडलेश्वर साध्वी राधिका साधिका जटा वाली माँ का सानिध्य रहा।महोत्सव के दौरान ठाकुरजी का पंचामृत अभिषेक किया गया और भव्य फूल बंगला सजाया गया। इसके साथ ही संतों और महंतों का सम्मान, ब्रजवासियों व वैष्णवों की सेवा तथा विशाल भंडारे का आयोजन भी हुआ।महामंडलेश्वर साध्वी राधिका साधिका जटा वाली माँ ने कहा कि कपिल कुटीर सांख्य योग आश्रम संतों की साधना स्थली रहा है। यहां ब्रह्मलीन संतों की आध्यात्मिक ऊर्जा आज भी अनुभव की जाती है।साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी और भाजपा नेता रामदेव सिंह भगौर ने कहा कि श्रीधाम वृन्दावन की भूमि पर किए गए सेवा कार्य विशेष फलदायी होते हैं। इसी कारण देश-विदेश से श्रद्धालु यहां आकर संत सेवा, गौ सेवा और जरूरतमंदों की सेवा करते हैं।कार्यक्रम में कई संत, समाजसेवी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।