news-details

कमता तिराहे पर भीषण जाम

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। कमता तिराहे पर शनिवार दोपहर अचानक भारी ट्रैफिक दबाव के कारण भीषण जाम लग गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि सुषमा हॉस्पिटल से लेकर कमता तिराहे तक करीब 800 मीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई।दोपहर लगभग 1:30 बजे यातायात का दबाव अचानक बढ़ने से सड़क पर वाहन रेंगते नजर आए। सामान्य रूप से 15 मिनट में पूरा होने वाला सफर लोगों को करीब एक घंटे में तय करना पड़ा। कमता चौराहे पर बने यू-टर्न का उपयोग भी वाहन चालक नहीं कर सके, जिससे जाम और अधिक बढ़ गया।भीषण गर्मी के बीच जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक लंबे समय तक सड़क पर फंसे रहे और कई यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ा।इसके अलावा शहीद पथ पर भी ट्रैफिक दबाव बना रहा, जिससे कई स्थानों पर वाहनों की गति धीमी पड़ गई और यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।