
अमेठी। कमरौली थाना पुलिस ने न्यायालय से संबंधित फौजदारी वाद संख्या 1567/97 में वारंट जारी होने के मामले में एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार वारंटी की पहचान मो. शाहनवाज पुत्र मो. मुर्तजा के रूप में हुई है। वह मेसर्स आईवीएस फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, डी-28/29, सेक्टर-21, औद्योगिक क्षेत्र जगदीशपुर, थाना कमरौली, जनपद अमेठी का निवासी है।पुलिस के मुताबिक, 25 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक रामाश्रय यादव, कांस्टेबल रंजीत भार्गव और हेड कांस्टेबल सुरेश मिश्रा की टीम ने वारंटी के घर पर दबिश दी। इस दौरान दोपहर करीब 2:15 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय सुल्तानपुर के लिए रवाना कर दिया।