news-details

कम्युनिटी पुलिसिंग से बढ़ा भरोसा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो कसया, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में जिले में कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत सोमवार को थाना पर्यटन, तरयासुजान, अहिरौली बाजार और जटहां बाजार की पुलिस टीमों ने गांव-गांव पहुंचकर वृद्धजनों, दिव्यांगों और आम नागरिकों से संवाद किया। इस दौरान उनकी समस्याएं सुनने के साथ ही सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पुलिस से सीधे संपर्क बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।पुलिस टीमों ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों का भ्रमण कर वृद्ध एवं दिव्यांग नागरिकों का कुशलक्षेम जाना तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर आवश्यक सहायता और मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही वृद्धावस्था पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाओं, सहायता कार्यक्रमों और अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए किसी भी प्रकार की परेशानी या उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कम्युनिटी पुलिसिंग का उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ संवेदनशील संवाद स्थापित कर विश्वास और सहयोग का वातावरण तैयार करना भी है। इससे पुलिस और जनता के बीच आत्मीय संबंध मजबूत होंगे तथा सुरक्षित, जागरूक और सशक्त समाज के निर्माण को बढ़ावा मिलेगा।इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि पुलिस का सीधे गांवों में पहुंचकर संवाद करना सुरक्षा का एहसास कराता है। इससे विशेषकर वृद्ध, दिव्यांग और जरूरतमंद लोगों का आत्मविश्वास बढ़ा है तथा पुलिस के प्रति उनका भरोसा और मजबूत हुआ।