
PARDARSHI VIKASH NEWS सिंहपुर। कम्पोजिट विद्यालय पेण्डारा में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अन्तर्गत बोधि वृक्ष पीपल का रोपण किया गया। प्रधानाध्यापक दयाशंकर के साथ प्रशासक कृष्ण देव मौर्य, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अवनीश श्रीवास्तव, विजय कुमार मौर्य, गौरीशंकर साहू, मंशा राम आदि मौजूद रहे।प्रधानाध्यापक दयाशंकर ने बताया कि इस वर्ष सरकार की ओर से पौधरोपण का अभियान 5जून से ही शुरू कर दिया गया है। विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण और धरती पर हरियाली बढ़ाने का संदेश देता है।