
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा
जलसंस्थान के संचालन प्रथा पर कार्यरत पंप चालकों ने कम मानदेय को लेकर नाराजगी जताई है। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें मात्र 4350 रुपये प्रतिमाह मजदूरी दी जा रही है, जबकि बढ़ती महंगाई में परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों से जुड़े यूनियन नेताओं का कहना है कि कई बार अधिकारियों से मानदेय बढ़ाने की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि आवाज उठाने पर कर्मचारियों को काम से हटाने की धमकी दी जाती है।श्रमिक संगठन नेता अर्जुन सिंह ने कहा कि जलसंस्थान में वर्षों से टेंडर प्रक्रिया सही ढंग से नहीं कराई जा रही है, जिससे मजदूरों को शासनादेश के अनुसार लाभ नहीं मिल पा रहा। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पारदर्शी टेंडर प्रक्रिया लागू करने और कर्मचारियों को उचित मजदूरी दिलाने की मांग की है।