news-details

कलश यात्रा को लेकर पत्रकार वार्ता

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। निर्जला एकादशी के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ वार्षिक कलश यात्रा समिति द्वारा भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद घाट से प्रारंभ होकर बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के साथ संपन्न होगी।आयोजकों ने बताया कि भगवान शिव को जल अर्पित करने की परंपरा मानव कल्याण और आस्था का प्रतीक है। इसी उद्देश्य से हर वर्ष निर्जला एकादशी पर सामूहिक जलाभिषेक और कलश यात्रा निकाली जाती है।समिति के अनुसार यह यात्रा काशी की प्रमुख धार्मिक परंपराओं में शामिल है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। यात्रा के माध्यम से बाबा विश्वनाथ के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के साथ सनातन संस्कृति और धार्मिक विरासत का संदेश भी दिया जाएगा।