
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। सेवानिवृत्त आईएएस एवं वरिष्ठ साहित्यकार जिया लाल आर्य की धर्मपत्नी दिवंगत कल्पना आर्य की स्मृति में बुधवार को बंधन रिसॉर्ट में श्रद्धांजलि सभा और शांति भोज का आयोजन किया गया। इसमें अमेठी के बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।वक्ताओं ने कहा कि कल्पना आर्य ने जिया लाल आर्य के सरकारी सेवा जीवन और साहित्य सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विवाह के समय साक्षर रहीं कल्पना आर्य ने गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों के साथ स्वाध्याय के माध्यम से निरंतर ज्ञान अर्जित किया। पटना में रहते हुए उन्होंने सामाजिक कार्यक्रमों में भी सक्रिय सहभागिता निभाई और परिवार के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।कार्यक्रम में प्रमोद कुमार और डॉ. प्रवीण आर्य ने अतिथियों का स्वागत किया। श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अमरनाथ सिंह, अवकाश प्राप्त प्रोफेसर डॉ. अर्जुन पांडेय, बीबीएयू के प्रोफेसर डॉ. शंकर लाल, वरिष्ठ पत्रकार संजीव भारती, वरिष्ठ अधिवक्ता मो. कुद्दूस खां, बसपा नेता संजय कुमार, फूलचंद्र बौद्ध, कांग्रेस नेता त्रिभुवन गौतम, विधायक राकेश प्रताप सिंह, डॉ. सौरभ सिंह, डॉ. नरेंद्र मिश्र सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।