news-details

कलेक्ट्रेट में शुरू हुआ 70 किलोवाट सोलर प्लांट

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। जिले में स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में 70 किलोवाट क्षमता वाले सोलर पावर प्लांट का शुभारंभ किया गया। यह प्लांट रेस्को (RESCO) मॉडल के तहत स्थापित किया गया है। इसका उद्घाटन अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार ने किया।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में सौर ऊर्जा का अधिक से अधिक उपयोग जरूरी है। कलेक्ट्रेट परिसर में लगाया गया यह सोलर प्लांट बिजली खर्च को कम करने के साथ पर्यावरण संरक्षण और कार्बन उत्सर्जन घटाने में भी अहम भूमिका निभाएगा।उन्होंने बताया कि रेस्को मॉडल के माध्यम से स्थापित इस सोलर प्लांट से सरकारी भवनों की बिजली जरूरतें अधिक किफायती और पर्यावरण अनुकूल तरीके से पूरी होंगी। इससे पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम होगी और लंबे समय में सरकारी संसाधनों की बचत भी होगी।जिला प्रशासन द्वारा जिले के अन्य सरकारी संस्थानों में भी अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए ऐसी परियोजनाओं को चरणबद्ध तरीके से लागू करने की बात कही गई।कार्यक्रम में प्रभारी अधिकारी नजारत पैगाम हैदर, अपर जिलाधिकारी डी.डी. शर्मा, परियोजना अधिकारी नेडा आर.बी. ओझा, प्रोजेक्ट मैनेजर नवीन तिवारी सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।