
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। रामराजी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में सोमवार को कजरी महोत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की अध्यक्ष सुमन सिंह, व्यवस्थापिका डॉ. तूलिका गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनीषा गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया।प्रधानाचार्य रेनू सिंह ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किया। संगीताचार्य रोली श्रीवास्तव के निर्देशन में छात्राओं ने मनमोहक कजरी प्रस्तुतियां दीं, जिन पर मातृ शक्तियां जमकर झूमीं और नृत्य किया। अंजली यादव, कशिश मौर्य और माला अग्रहरि ने भी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।विद्यालय की आचार्य बहनों रंजना मिश्रा, सुप्रिया श्रीवास्तव, संजू शुक्ला, बिंदु सिंह, निशा त्रिपाठी और पूजा तिवारी ने भी कजरी प्रस्तुत कर समां बांध दिया। मातृ भारती की अध्यक्ष स्नेहलता सिंह, कार्यक्रम मंत्री चंदा उपाध्याय समेत सभी मातृ शक्तियों के सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा।