news-details

कच्छ में 118 किलो कोकीन जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS Gujarat के कच्छ में करीब 1 हजार करोड़ रुपए कीमत की 118 किलो कोकीन जब्त की गई है। मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में पता चला है कि यह कोकीन Brazil से लाई गई थी और इसकी डिलीवरी दिल्ली के द्वारका इलाके में रहने वाले विदेशी नागरिकों को की जानी थी।गुजरात डीजीपी KLN Rao के मुताबिक सूचना मिलने के बाद Indian Coast Guard और गुजरात ATS ने मुंद्रा पोर्ट के पास संयुक्त ऑपरेशन चलाया। 25-26 मई की रात भारतीय समुद्री सीमा में एक कंटेनर जहाज को पकड़ा गया, जिसमें छिपाकर रखी गई कोकीन बरामद हुई।कार्रवाई के दौरान जहाज पर मौजूद एक आरोपी जुम्मा नासिर उमर को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा आरोपी समुद्र में कूदकर फरार हो गया। उसकी तलाश जारी है।पूछताछ में सामने आया कि ड्रग्स की सप्लाई दिल्ली में रहने वाले विदेशी नागरिकों तक पहुंचाई जानी थी। इसके बाद पुलिस ने द्वारका से क्लैविन चुकवुमा और ब्यारुहांगा जेम्स को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से सैटेलाइट फोन भी बरामद हुआ है।