news-details

कबरई पुलिस ने 3 वांछित आरोपी दबोचे

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास महोबा। जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वारंटी/ वांछित अभियान के तहत थाना कबरई पुलिस टीम ने एक पाक्सो एक्ट में वांछित सहित तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफतार करने में सफलता मिली है। जिन्हें न्यायालय भेजा गया है।
अधीक्षक शशांक सिंह के कुशल निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद में वारण्टी/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कबरई पुलिस टीम को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। इस अभियान के अंतर्गत थानाध्यक्ष कबरई सत्यवेन्द्र सिंह भदौरिया के कुशल निर्देशन में टीम गठित कर उ0नि0 गौरव चौबे मय हमराह कां0 अंकित दुबे एवं रि0आ0 सुजीत कुमार द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए दो नफर वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण प्रदीप वर्मा पुत्र बरातीलाल उम्र लगभग 21 वर्ष एवं बरातीलाल पुत्र गरीबा उम्र लगभग 50 वर्ष, समस्त निवासीगण मोहल्ला विशालनगर कस्बा व थाना कबरई जनपद महोबा, जो कि थाना कबरई पर पंजीकृत मु0अ0सं0 100/26 धारा 352/115(2)/351(3)/109(1) बीएनएस से संबंधित थे, को मोहल्ला विशालनगर शमशानघाट वाले रास्ते थाना कबरई जनपद महोबा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी उपरांत अभियुक्तगण के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु भेजा गया है। इसी प्रकार थाना कबरई में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 87/26, धारा 87/137 (2)/65(1) बीएनएस एवं 4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित एक वांछित अभियुक्त दिलीप अनुरागी 19 निवासी भवानीपुर, बांदा को गिरफतार करने में सफलता मिली है। पुलिस के अनुसार सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष भेजा गया है।