news-details

कबाड़ उठाने की आड़ में चोरी, युवक गिरफ्तार

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/भादर। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पीपरपुर पुलिस ने चोरी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से हथौड़ी, छेनी, प्लास्टिक की बोतलें और ईंट पाथने का सांचा बरामद किया। आरोपी की निशानदेही पर गन्ने के खेत से चोरी किया गया गैस सिलेंडर भी बरामद हुआ।पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर साइकिल सवार करम राज निवासी हारीपुर बाजार तिराहा को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह कबाड़ उठाने की आड़ में बाहर रखे सामान पर नजर रखता था। करीब 8-9 दिन पहले उसने मादापुर स्कूल के रसोईघर का ताला हथौड़ी और छेनी से तोड़कर गैस सिलेंडर चोरी किया था। सिलेंडर को गन्ने के खेत में छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।