
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर।
घाटमपुर नगर की बाबा मंदिर वाली गली में कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत के बाद बुधवार को एसडीएम अविचल प्रताप सिंह और तहसीलदार ओमप्रकाश ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध गेट का निर्माण पाए जाने की बात सामने आई। तहसील प्रशासन ने संबंधित कब्जेदारों को नोटिस जारी कर गेट हटाने की चेतावनी दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय में गेट नहीं हटाया गया तो अतिक्रमण अभियान के तहत कार्रवाई की जाएगी।बताया गया कि मामला विधान परिषद की संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति में उठाया गया था। इसके बाद एसडीएम, तहसीलदार और घाटमपुर ईओ डॉ. महेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। एसडीएम ने बताया कि कब्रिस्तान के आसपास की अन्य जमीनों की भी राजस्व टीम द्वारा जांच की जा रही है। जांच में यदि कहीं और अतिक्रमण मिलता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।