
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/लखनऊ। संत शिरोमणि कबीर के प्रकट दिवस को लेकर प्रदेशभर में कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभिन्न स्थानों पर संत समागम, भजन-कीर्तन, भंडारे और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।लखनऊ के प्रेक्षागृह उद्यान परिसर में सोमवार को 629वां सतगुरु कबीर प्रकट दिवस समारोह आयोजित होगा। कार्यक्रम में सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, अधिकारी और समाजसेवी शामिल होंगे। आयोजन का संयोजन डॉ. हरिराम कर रहे हैं। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य बृजलाल मुख्य अतिथि रहेंगे।इसके अलावा रायबरेली, उरई, कानपुर देहात सहित कई जिलों में कबीर जयंती पर शोभायात्रा, कवि सम्मेलन, भजन संध्या और संत समागम के कार्यक्रम होंगे।