
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ।
उद्यान विभाग के प्रेक्षागृह सभागार में कोरी समाज की ओर से संत शिरोमणि कबीर साहब की 629वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कबीर की शिक्षाओं को समाज में प्रेम, समानता और मानवता का संदेश बताया। मुख्य अतिथि सांसद बृज लाल कोरी ने कहा कि कबीर के विचार सदैव अमर रहेंगे। आज के नफरत और हिंसा के दौर में उनके विचार मानवता के लिए और अधिक जरूरी हो गए हैं।कार्यक्रम में सामाजिक सद्भाव, आत्मज्ञान और तर्कशील समाज निर्माण पर चर्चा हुई। डॉ. हरिराम ने कहा कि कबीर ने प्रेम और मानवता का रास्ता दिखाया, जो पूरी दुनिया के लिए प्रेरणादायक है।इस दौरान कबीर के दोहों का पाठ किया गया। वक्ताओं ने समाज को कबीर के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। समारोह में कई सामाजिक कार्यकर्ता, अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।