news-details

कायमगंज सीएचसी में बिजली गुल

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS कायमगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शुक्रवार रात बिजली गुल होने से स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो गईं। भीषण गर्मी और उमस के बीच इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज और उनके तीमारदार हाथ के पंखों और गत्तों से हवा करते नजर आए। रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच वार्ड में भारी भीड़ रही और एक-एक बेड पर दो-दो मरीजों को भर्ती कर इलाज किया गया।बिजली न होने से प्रसूति कक्ष में भी हालात खराब रहे, जहां नवजात शिशु और प्रसूता महिलाएं गर्मी से परेशान दिखीं। जनरेटर चालू करने का प्रयास किया गया, लेकिन उसका हैंडल गायब मिलने से कुछ देर तक व्यवस्था ठप रही। बाद में हैंडल मिलने पर जनरेटर शुरू किया गया, जिससे थोड़ी राहत मिली।अस्पताल प्रशासन ने बताया कि मौजूदा 5 किलोवाट क्षमता का जनरेटर पूरे वार्ड को चलाने के लिए पर्याप्त नहीं है, इसलिए बड़े जनरेटर की मांग भेजी गई है। यह घटना अस्पतालों में बिजली और आपातकालीन सुविधाओं की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करती है।