
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। सावन महीने में कांवड़ यात्रा को शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न करने के लिए प्रशासन अभी से तैयारी में लगा हुआ है। मुख्यमंत्री की वर्चुअल समीक्षा बैठक के बाद जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। कांवड़ यात्रा के मार्गों को ठीक करा दिया गया है। शुक्रवार को अधिशासी अभियंता इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार और अधिशासी अभियंता इंजीनियर रमेश चंद्र ने अधीनस्थ अभियंताओं के साथ बैठक कर मार्गों की मौजूदा स्थिति की जानकारी लीमोहनगंज से फुरसतगंज वाया पीढ़ी मार्ग,थौरी से कोटवा सम्पर्क मार्ग, जगदीशपुर -सत्थिन सम्पर्क मार्ग,कादूनाला थौरी सम्पर्क मार्ग,कोछित-दंडेश्वर धाम-मवई -गाजनपुर-छतारी मार्ग और पिंडारा सम्पर्क मार्ग जिले में कांवड़ पथ की श्रेणी में शामिल हैं।इन सभी मार्गों से होते हुए हर वर्ष सैंकड़ों कांवड़िए बाबा धाम यात्रा को जाते हैं अधिशासी अभियंता और नोडल अधिकारी इंजीनियर शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि सभी मार्गों को ठीक करा दिया गया है। स्थिति संतोषजनक है।