
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। श्रावण के तीसरे सोमवार के अवसर पर बागवान सिंधी महिला विंग की ओर से कावड़ियों के लिए नि:शुल्क फलाहार एवं अल्पाहार वितरण का आयोजन किया गया। रथयात्रा-महमूरगंज रोड स्थित नारायण दास ज्वेलर्स के समीप आयोजित कार्यक्रम में बाबा काशी विश्वनाथ सहित विभिन्न देवालयों में दर्शन-पूजन के लिए जा रहे हजारों कावड़ियों को प्रसाद वितरित किया गया।कार्यक्रम में व्रत रखने वाले कावड़ियों के लिए फलाहार की विशेष व्यवस्था की गई। उन्हें आलू, पेड़ा और आलू की पकौड़ी प्रसाद स्वरूप प्रदान की गई। वहीं, व्रत नहीं रखने वाले कावड़िया श्रद्धालुओं के लिए भी विशेष अल्पाहार उपलब्ध कराया गया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में प्रसाद लेने के लिए उत्साह देखने को मिला।बागवान सिंधी महिला विंग की सदस्यों ने सेवा भाव के साथ कावड़ियों को फलाहार वितरित किया। आयोजकों ने बताया कि श्रावण मास में श्रद्धालुओं की सेवा करना धार्मिक और सामाजिक दायित्व है। इसी भावना के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर अध्यक्ष निधि लालवानी, सचिव कृति बिजलानी, कोषाध्यक्ष नीलम वासवानी सहित पूजा बदलानी, हर्षा केसवानी, पूनम किसनानी, धीरज लालवानी, जितेंद्र तलरेजा, वर्षा लालवानी, हर्षा पुरस्वानी, मधु मोटवानी, विद्या पेशवानी, नेहा गंगवानी, रितिका अलवानी, पूजा लखमानी, मधु विशनानी और सुनीता लखमानी समेत सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।