news-details

क्वेटा में आत्मघाती हमला, जाफर एक्सप्रेस हादसे का शिकार

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS बलूचिस्तान के क्वेटा शहर में रविवार को चमन फाटक के पास रेलवे ट्रैक के नजदीक आत्मघाती हमला हुआ, जिसकी चपेट में जाफर एक्सप्रेस आ गई। अधिकारियों के अनुसार इस हमले में कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई, जबकि 53 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। धमाके के समय ट्रेन क्वेटा कैंट की ओर जा रही थी। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और आसपास अफरा-तफरी मच गई। धमाके के बाद रेलवे ट्रैक के पास आग लग गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड, पुलिस और रेस्क्यू टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस के मुताबिक विस्फोट की तीव्रता से आसपास की इमारतों के शीशे भी टूट गए। फिलहाल किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां इसे आतंकी हमला मानकर जांच कर रही हैं। बताया जा रहा है कि यह इलाका लंबे समय से आतंकवादी गतिविधियों से प्रभावित रहा है और पहले भी जाफर एक्सप्रेस को निशाना बनाया जा चुका है।