news-details

कुड़वार व्यापार मंडल का गठन

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। रविवार को कुड़वार में जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक आयोजित हुई। सर्वसम्मति से चंद्र प्रकाश अग्रहरि को व्यापार मंडल का अध्यक्ष, वीरेंद्र कुमार जायसवाल को महामंत्री तथा आशीष कुमार जायसवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में जिला अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह और जिला वरिष्ठ महामंत्री इलियास खान मौजूद रहे। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने और व्यापारियों के हित में कार्य करने पर चर्चा हुई। अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हितों के लिए सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया।