
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। सखी पैड बैंक की ओर से बालाजी पैलेस, महमूरगंज में भव्य तीज महोत्सव “कुड़ी पंजाब दी” का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में करीब 80 लोगों ने भाग लिया। BHU फैकल्टी की डीन डॉ. संगीता पंडित मुख्य अतिथि रहीं, जबकि डॉ. बीना नागर और ममता राय विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।नृत्यकला अकादमी के बच्चों ने सलोनी मैम के नेतृत्व में गणेश वंदना प्रस्तुत कर माहौल भक्तिमय बना दिया। इसके बाद बनारस की प्रसिद्ध लोकसंस्कृति कजरी की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। नीरू मिश्रा, सुनीता भार्गव, निशा सिंह, संगीता सेठ, स्वाति सेठ और कुसुम ने सामूहिक कजरी प्रस्तुत की।कार्यक्रम में सोलो डांस प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने पंजाबी गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत किए। मनोरंजक खेलों का संचालन अनीता जायसवाल ने किया। चारू जैन ने कार्यक्रम का संचालन किया।मुख्य आकर्षण “तीज क्वीन” प्रतियोगिता रही। रैंप वॉक, चयन और प्रश्नोत्तर के विभिन्न चरणों के बाद विजेताओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। आयोजन में सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में अतिथियों और प्रतिभागियों ने भोजन का आनंद लिया।