
PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा। मोतीगंज थाना क्षेत्र के पेड़ारन ग्राम पंचायत के लहवा गांव में घर के सामने कूड़ा फेंकने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।बताया जा रहा है कि 21 जून की शाम करीब 5 बजे कूड़ा फेंकने को लेकर पहले कहासुनी और गाली-गलौज हुई। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। वायरल वीडियो में कुछ महिलाएं और पुरुष एक-दूसरे से मारपीट करते नजर आ रहे हैं।मालती देवी ने मोतीगंज थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके घर के सामने प्रमोद की मां रेखा कूड़ा फेंक रही थीं। विरोध करने पर रेखा ने गाली-गलौज की। इसके बाद प्रमोद और उसकी बहन किरण भी मौके पर पहुंचे और मारपीट करने लगे।मालती देवी ने आरोप लगाया कि उन्हें जमीन पर गिराकर पीटा गया। पुलिस ने तहरीर और वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।मोतीगंज थाना प्रभारी यशवंत कुमार ने बताया कि विवाद कूड़ा फेंकने को लेकर शुरू हुआ था। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।