
कानपुर। पार्षद अवधेश त्रिपाठी के निर्वाचन क्षेत्र किदवई नगर के एच ब्लॉक में संघ के स्वयंसेवक शंकर सिंह के निवास वाली सड़क पर इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों, गणमान्य लोगों एवं स्थानीय निवासियों की उपस्थिति रही।पार्षद अवधेश त्रिपाठी ने कहा कि जनसेवा ही उनका सर्वोच्च उद्देश्य है और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कें और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है, जिससे लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।निर्माण कार्य शुरू होने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई और विकास कार्य के लिए पार्षद का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जो अब पूरी हो रही है।पार्षद अवधेश त्रिपाठी ने क्षेत्र की जनता को इस विकास कार्य की हार्दिक बधाई देते हुए भरोसा दिलाया कि भविष्य में भी जनहित के कार्य इसी तरह निरंतर जारी रहेंगे।