news-details

केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने दिया इस्तीफा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। हालांकि इस्तीफे के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है। 65 वर्षीय कुरियन मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय तथा मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्यरत थे। उनका राज्यसभा कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो गया था और भाजपा ने उन्हें दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया। केरल के वरिष्ठ भाजपा नेताओं में शामिल कुरियन को 2024 में केंद्र सरकार में शामिल किया गया था, जिसे राज्य के ईसाई समुदाय के बीच पार्टी की पकड़ मजबूत करने की रणनीति माना गया था। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के भाषणों का मलयालम में अनुवाद करने के लिए भी जाने जाते रहे हैं। हाल ही में हुए केरल विधानसभा चुनाव में भाजपा को अपेक्षित सफलता नहीं मिलने के बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज थीं। राज्यसभा चुनाव में कुरियन के साथ केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को भी दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाए जाने के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल की अटकलें लगाई जा रही हैं।