news-details

*केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हुआ शिविर*

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS सलेमपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी मंडल सलेमपुर के तत्वाधान में ब्लॉक मैं प्रदर्शनी शिविर आयोजित किया गया, इस सिविल में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर प्रधानमंत्री के 12 साल के कार्यकाल को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता अमरेश सिंह रहे तथा कार्यक्रम के अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पुनीत यादव ने किया। शिविर को संबोधित करते हुए संयोजक अमरेश सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार ने अपने 12 वर्ष के कार्यकाल में भारत को नई दिशा और नई ऊंचाइयां दी है, मजबूत नेतृत्व ने भारत की आर्थिक विकास को नया आयाम दिया, मजबूत बुनियादी ढांचा जैसे राज्य मार्गों का विस्तार, पूरे भारत में हाईवे के साथ कनेक्टिविटी, सामाजिक स्वास्थ्य एवं व्यक्ति कल्याण, संविधान से अनुच्छेद 370 खत्म, महिलाओं के लिए 33% आरक्षण, गरीबों को 10% आरक्षण, 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त अनाज, नागरिकता संशोधन कानून, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण, स्वच्छ भारत मिशनजनधन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, उज्जवला योजना, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजनाजल जीवन मिशन इत्यादि कार्य जो देश के लिए परोपकारी और जनकल्याणकारी साबित हुए हैं को लागू किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष पुनीत यादव ने कि कहा कि आज देश के प्रत्येक नागरिक को बिना भेदभाव के समान रूप से सभी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं के प्रदर्शनी का स्टाल लगाया गया। इस अवसर पर विकास खंड अधिकारी रमेश दत्त मिश्र, खंड शिक्षा अधिकारी रामप्यारे राम, जिला मंत्री अभिषेक जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष इंद्रजीत मौर्य, अमरदत्त यादव, अखिलेश योगी, धनंजय चतुर्वेदी, राजीव मिश्रा कृष्णकांत तिवारी मौजूद रहे।