
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी
भाले सुल्तान थाना क्षेत्र स्थित कादूनाला में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। दोनों युवक मंगलवार दोपहर घर से निकले थे, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटे।मृतकों की पहचान पश्चिम गांव मजरे दौलतपुर निवासी 21 वर्षीय नदीम और 20 वर्षीय ननकू के रूप में हुई है। दोनों दोस्त बाइक से कादूनाला नहाने पहुंचे थे। नहाते समय वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए।परिजनों की सूचना पर बुधवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान चलाया। कई घंटों की मशक्कत के बाद दोनों शव नाले से बरामद कर लिए गए।पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।