news-details

कोतवाली रोड पर राहगीरों को पिलाया गया शरबत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास विकास न्यूज़ बबेरू (बांदा)। भीषण गर्मी को देखते हुए कोतवाली रोड पर एमएलए प्रिंटिंग हब की ओर से राहगीरों के लिए शरबत वितरण का आयोजन किया गया।इस दौरान संरक्षक सुधीर अग्रहरि, अमित कुमार अग्रहरि (बाबा) सहित अन्य लोगों ने स्टॉल लगाकर आने-जाने वाले लोगों को ठंडा शरबत पिलाया। गर्मी से परेशान राहगीरों ने राहत महसूस करते हुए आयोजकों को आशीर्वाद दिया।कार्यक्रम में कई सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे और लगातार राहगीरों को शरबत पिलाने में सहयोग किया गया। आयोजकों ने कहा कि भीषण गर्मी में इस तरह के सेवा कार्य आगे भी जारी रहेंगे।