news-details

कोतवाली में आयोजित हुआ समाधान दिवस

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी । कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक श्रीराम पाण्डेय ने की। दिवस के दौरान एक दर्जन से अधिक फरियादियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं सुनाई।  थाना समाधान दिवस में पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। दोनों विभागों की टीमों ने भूमि विवाद, अवैध कब्जा, सीमांकन सहित अन्य मामलों से जुड़ी शिकायतों की संयुक्त रूप से सुनवाई की। संबंधित विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति भी चर्चा का विषय रही। प्रभारी निरीक्षक श्रीराम पाण्डेय ने बताया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाता है। जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव होता है, उनका मौके पर ही निस्तारण करने का प्रयास किया जाता है।  स्थलीय निरीक्षण की आवश्यकता वाले मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम भेजकर जांच कराई जाती है।उन्होंने यह भी बताया कि गंभीर एवं जटिल मामलों में अलग से टीम गठित कर निष्पक्ष जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं और शिकायतों को बेझिझक थाना समाधान दिवस में प्रस्तुत करें, ताकि उनका समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण कराया जा सके।