news-details

कैंट सीट पर भाजपा पहली पसंद, अशोक पिप्पल सबसे आगे

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Agra

आगरा कैंट विधानसभा सीट पर हुए ताजा जनमत सर्वे में भाजपा को जनता की पहली पसंद बताया गया है, जबकि समाजवादी पार्टी दूसरे और बहुजन समाज पार्टी तीसरे स्थान पर रही। सर्वे के अनुसार, मौजूदा भाजपा विधायक डॉ. जीएस धर्मेश के प्रति जनता में नाराजगी भी देखने को मिली है। 84 प्रतिशत लोगों ने राय दी कि उन्हें अगला टिकट नहीं मिलना चाहिए।

भाजपा के संभावित उम्मीदवारों में अशोक पिप्पल सबसे आगे नजर आए हैं। सर्वे में 27 प्रतिशत लोगों ने उन्हें अपनी पहली पसंद बताया। दूसरे स्थान पर पूर्व विधायक गुटियारी लाल दुबेश रहे, जिन्हें 22 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला। वहीं मौजूदा विधायक डॉ. जीएस धर्मेश और राहुल सागर को 18-18 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया। उपेंद्र सिंह को 6 प्रतिशत समर्थन मिला।

समाजवादी पार्टी की ओर से ममता टपलू सबसे मजबूत दावेदार के रूप में उभरी हैं। उन्हें 59 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया, जबकि बलदेव जाटव को 36 प्रतिशत लोगों का समर्थन मिला।

बसपा में भारतेंदु अरुण सबसे आगे रहे। उन्हें 41 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया, जबकि संजय सिंह को 33 प्रतिशत लोगों का समर्थन प्राप्त हुआ।

कुल मिलाकर आगरा कैंट सीट पर भाजपा संगठन मजबूत स्थिति में दिखाई दे रहा है, लेकिन उम्मीदवार चयन पार्टी के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है। वहीं सपा और बसपा भी अपने मजबूत चेहरों के सहारे मुकाबले को रोचक बनाने की तैयारी में हैं।