
Pardarshi Vikas News Etawah
चौबिया क्षेत्र में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। रैपुरा के पास तेज रफ्तार कंटेनर और कार की आमने-सामने टक्कर में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों सवार अंदर फंस गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरे ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि दोनों लोग समारोह से लौट रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।