news-details

कैंट की झाड़ियों में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा के थाना सदर क्षेत्र स्थित आगरा कैंट में झाड़ियों के बीच 24 वर्षीय युवक शोरू का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों के अनुसार शोरू बुधवार सुबह करीब 7 बजे काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। सुबह करीब 9 बजे सोहल्ला के पास झाड़ियों में लोगों ने उसका खून से लथपथ शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी।परिजनों ने बताया कि शोरू की शादी तीन महीने पहले ही हुई थी। पति की हत्या की जानकारी मिलते ही पत्नी सदमे में आ गई और आत्महत्या का प्रयास करने लगी, जिसे परिजनों ने बचा लिया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक के मोबाइल, कॉल डिटेल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।