
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) की ओर से सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत कुष्ठ रोग से पीड़ित जरूरतमंद मरीजों को एक माह का राशन वितरित किया गया। कार्यक्रम में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सुबोध प्रकाश और डॉ. सुधीर यादव की मौजूदगी में करीब 50 से 60 मरीजों को राशन सामग्री प्रदान की गई IIA के अध्यक्ष आर.के. अग्रवाल और महामंत्री हर्षल अग्रवाल ने बताया कि संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों और उनके परिवारों को सहयोग प्रदान करना तथा समाज में सेवा और संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के लिए ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम जारी रहेंगे।कार्यक्रम में आलोक अग्रवाल, दिनेश बरासिया, जय हेमराजानी, विक्रांत अग्रवाल और के.के. दुबे समेत IIA के कई पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। सभी ने मरीजों का उत्साहवर्धन करते हुए समाज के लोगों से सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की।