news-details

काशी विश्वनाथ मंदिर में अधिवक्ता से दुर्व्यवहार मामले में केस दर्ज

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे अधिवक्ता दिलीप मिश्रा के साथ धक्कामुक्की और दुर्व्यवहार के मामले ने तूल पकड़ लिया है। दबाव बढ़ने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी रूपेश मौर्या उर्फ शानू और उसके पांच अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि दर्शन के दौरान लाइन में जबरन घुसने, धक्का-मुक्की करने और विरोध करने पर मारपीट व अभद्रता की गई। इस घटना में अधिवक्ता का आरोप है कि उनसे 200 रुपये भी छीन लिए गए और दर्शन सामग्री गिरा दी गई।वकील समाज ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। चेतावनी दी गई है कि यदि समय रहते आरोपी की गिरफ्तारी और अवैध दलाली व्यवस्था पर रोक नहीं लगी तो बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। अधिवक्ताओं ने मंदिर परिसर में सक्रिय कथित दलालों और एजेंटों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस और मंदिर प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यह पूरा मामला श्रद्धालुओं के साथ हो रहे व्यवस्थित शोषण से जुड़ा हो सकता है, जिसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है।