news-details

कांशीराम पुण्यतिथि पर बसपा का नया नारा

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  लखनऊ/अमेठी। बसपा संस्थापक मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के PDA नारे के जवाब में नया नारा दिया—“BSP से जुड़ोगे तो आगे बढ़ोगे और सुरक्षित भी रहोगे।” यह नारा सोशल मीडिया पर चर्चा में है। कार्यकर्ताओं ने बहन मायावती के मुख्यमंत्रित्व काल की कानून व्यवस्था और सर्वसमाज के हित में हुए कार्यों को याद करते हुए 2027 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का संकल्प लिया।बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि कांशीराम ने BAMCEF और DS-4 के माध्यम से बहुजन समाज को संगठित कर राजनीतिक बदलाव की दिशा तैयार की। उन्होंने बहुजन समाज की 6743 जातियों को जोड़ने के उनके प्रयासों का उल्लेख किया।पुण्यतिथि पर स्मारक स्थल के आसपास बसपा के पारंपरिक नारे गूंजे। “कांशीराम तेरी नेक कमाई, तूने सोती कौम जगाई” के नारे के साथ कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया। प्रयागराज मंडल के मंडल प्रभारी राजू गौतम ने साइकिल चलाकर संगठन के पुराने कार्यशैली की याद दिलाई। कार्यकर्ताओं ने 2027 में मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प भी दोहराया।