news-details

किशोरी की मौत हत्या निकली, पोस्टमार्टम में खुलासा

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा। नगर कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर चककत्ता गांव में 17 वर्षीय सुधा गौतम की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बड़ा खुलासा किया है। रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि किशोरी ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई थी। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है।गुरुवार सुबह सुधा शौच के लिए घर से निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों की तलाश के दौरान उसका शव गांव के पास मछली तालाब किनारे स्थित बाग में मिला। सूचना पर पुलिस, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अब हर पहलू से जांच कर रही है। परिजनों के मोबाइल कॉल डिटेल खंगाले जा रहे हैं और सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है। परिवार के सदस्यों सहित अन्य लोगों से पूछताछ जारी है।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है। पुलिस जल्द घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है। मृतका का अंतिम संस्कार पुलिस की मौजूदगी में कराया गया।