
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। रावतपुर क्षेत्र में एक किशोरी को अगवा कर बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि युवक अपने साथियों के साथ किशोरी को कार में ले गया और कई दिनों तक उसे जबरन रोके रखा।परिजनों के अनुसार किशोरी 21 जून को घर से बाहर गई थी, जिसके बाद वह करीब एक सप्ताह तक लापता रही। शनिवार को घर लौटने के बाद उसने परिजनों को पूरी घटना बताई।आरोप है कि युवक उसे बहाने से अपने घर ले गया, जहां उसे जबरन रोककर दबाव बनाया गया। विरोध करने पर मारपीट और यातना देने का आरोप लगाया गया है। किशोरी के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं।परिजन शिकायत लेकर थाने पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। देर रात पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि मामले में आरोपी युवक समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।