news-details

कुशीनगर में जोश टीम का शुभारंभ

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद में टीबी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सक्रिय टीबी खोज अभियान को गति देने के लिए गुरुवार को ‘जोश टीम’ का शुभारंभ किया गया। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट सभागार में बड़ी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने किया। जनपद स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी संजय चौहान ने की। विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, मनीष जायसवाल और विनय प्रकाश गोड़ की उपस्थिति रही। ‘जोश टीम’ के सदस्य गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव, जांच और निःशुल्क उपचार की जानकारी देंगे। संभावित मरीजों की पहचान कर उन्हें जांच एवं उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने में सहयोग किया जाएगा। अभियान के जरिए टीबी को लेकर भ्रांतियों और भेदभाव को दूर करने तथा मरीजों को नियमित दवा लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसएन त्रिपाठी सहित अधिकारी, कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स और माय भारत वॉलंटियर्स मौजूद रहे। अंत में “टीबी हारेगा-कुशीनगर जीतेगा” के संकल्प के साथ जनपद को टीबी मुक्त बनाने का आह्वान किया गया।