
पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर। खेल निदेशालय उ0प्र0, लखनऊ एवं जिला खेल कार्यालय, कुशीनगर के तत्वावधान में आयोजित ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर वर्ग पुरुष हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन (22 मार्च 2026) को कई रोमांचक मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला युवा अधिकारी श्री सचिन कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। दिन के पहले मैच में सैफई ने गाजीपुर को 4-0 से हराया। दूसरे मैच में तरवा ने कुशीनगर को 1-0 से पराजित किया। तीसरे मुकाबले में कन्नौज ने तरवा को 3-1 से मात दी। चौथे मैच में आजमगढ़ ने सैफई को 3-0 से हराया। वहीं अंतिम मैच में कुशीनगर और कन्नौज के बीच मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा।अब 23 मार्च को सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें कन्नौज का सामना शिवकाल भैरव एकेडमी, आठगांवा से और सैफई का मुकाबला तरवा से होगा। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है।