news-details

कुशीनगर में डॉ. बच्चा पाण्डेय नवीन का भव्य स्वागत

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. बच्चा पाण्डेय नवीन के गृह जनपद कुशीनगर में प्रथम आगमन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर नए दायित्व की शुभकामनाएं दीं।कसया स्थित होटल ओम पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेमचंद मिश्र, लल्लन मिश्र और पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी समेत जिला पदाधिकारियों एवं मंडल प्रभारियों ने स्वागत किया। डॉ. पाण्डेय ने कहा कि कुशीनगर उनका घर है और यहां के कार्यकर्ताओं से उन्हें हमेशा स्नेह व सहयोग मिला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि समाज को जाति, क्षेत्र और भाषा के आधार पर बांटने के प्रयासों के बीच कार्यकर्ताओं को वैचारिक और लोकतांत्रिक तरीके से चुनौतियों का जवाब देना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए 2027 में भाजपा की फिर प्रचंड जीत का विश्वास जताया।इसके बाद डॉ. पाण्डेय ने नगर पालिका अध्यक्ष किरन जायसवाल के आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। बाद में वह भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह के गांव इनरहां पहुंचे और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।