
पारदर्शी विकास ब्यूरो कसया (कुशीनगर)। जनपद कुशीनगर में मनोरंजन के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नेशनल हाईवे-28 स्थित बरवा जंगल के पास, नायरा पेट्रोल पंप के बगल में स्थापित 'छोटू महाराज सिनेमा' का भव्य एवं आधुनिक उद्घाटन समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। उद्घाटन के साथ ही जिले के लोगों को अत्याधुनिक तकनीक से लैस इग्लू शैली के डोम थिएटर की सौगात मिली है, जहां अब महानगरों जैसा सिनेमाई अनुभव स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होगा।उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में चिकित्सकों, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं फिल्म प्रेमियों ने भाग लिया। अतिथियों ने फीता काटकर सिनेमा हॉल का शुभारंभ किया और इसकी आधुनिक संरचना, आकर्षक इंटीरियर तथा तकनीकी सुविधाओं की सराहना की।यह वातानुकूलित डोम थिएटर अपनी तीनों ओर फैली विशाल स्क्रीन, अत्याधुनिक सराउंड साउंड सिस्टम और डिजिटल प्रोजेक्शन तकनीक के कारण दर्शकों को रोमांचक एवं इमर्सिव सिनेमाई अनुभव प्रदान करता है। लगभग 40 से 50 फीट व्यास वाले इस थिएटर में 77 से 100 दर्शकों के बैठने की क्षमता है। साथ ही ऑनलाइन टिकट बुकिंग, आरामदायक सीटें और स्वच्छ वातावरण जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।सिनेमा के मैनेजर अजय पाण्डेय एवं आलोक राव ने बताया कि एफआरपी (FRP) तकनीक से निर्मित यह डोम थिएटर पूरी तरह सुरक्षित एवं आधुनिक मानकों के अनुरूप बनाया गया है। उन्होंने बताया कि यहां बर्थ-डे पार्टी, विवाह वर्षगांठ (एनिवर्सरी), पारिवारिक समारोह तथा अन्य सामाजिक आयोजनों के लिए भी विशेष व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।उद्घाटन समारोह में प्रबंधक डॉ. अवधेश तिवारी सहित डॉ. नदीम वारसी, डॉ. ज्ञान प्रकाश राय, डॉ. योगेश मद्धेशिया, डॉ. श्वेता तिवारी, डॉ. भावना गुप्ता, मुन्ना मिश्रा, रत्नेश श्रीवास्तव, डॉ. अशोक सिंह, डॉ. अंकित यादवेंद्र, डॉ. पिंकी यादव, कलीम वारसी, वीना हॉस्पिटल के मैनेजर राकेश दुबे, राधेश्याम यादव, गुड्डू राजभर (जिला अध्यक्ष, लोसपा) समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।उपस्थित अतिथियों ने कहा कि 'छोटू महाराज सिनेमा' केवल एक सिनेमा हॉल नहीं, बल्कि कुशीनगर में आधुनिक मनोरंजन संस्कृति की नई पहचान है। इससे जिले के युवाओं, परिवारों और फिल्म प्रेमियों को अब बड़े शहरों जैसी सुविधाएं अपने ही जनपद में उपलब्ध होंगी।निवेदक : स्टार लाईट एंटरटेनमेंट फैमिली