
Pardarshi Vikas News Kushinagar
विधानसभा क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में राजकीय बौद्ध संग्रहालय के सुदृढ़ीकरण, नवीनीकरण एवं उच्चीकरण हेतु ₹22 करोड़ 52 लाख 83 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की गई है। यह स्वीकृति विधायक पीएन पाठक के प्रस्ताव पर दी गई है, जिससे क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी।
इस परियोजना के अंतर्गत संग्रहालय के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्य भी किए जाएंगे। इसका उद्देश्य कुशीनगर की समृद्ध बौद्ध विरासत को संरक्षित करना और उसे आधुनिक सुविधाओं से लैस करना है, ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सके।
विधायक पीएन पाठक ने संग्रहालय के उन्नयन के लिए प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर मांग की थी, जिसे गंभीरता से लेते हुए सरकार ने धनराशि स्वीकृत की। उनके नेतृत्व में कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कई महत्वपूर्ण विकास योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं।
इस स्वीकृति से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। क्षेत्रीय जनता ने इस निर्णय पर खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है।