news-details

काशी में बोले मोदी- माई-बहन को हम प्रणाम करत हई

You can share this post!

आपके आरक्षण के लिए कोई कसर नहीं छोड़ूंगा, दो नयी ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

pardarshi vikas news varanasi 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोजपुरी में बोलते हुए महिलाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा, हम काशी की माई-बहिन के प्रणाम करत हई। कांग्रेस, टीएमसी और सपा ने एक बार फिर महिलाओं के साथ छल किया है। ये परिववादी पार्टियां महिलाओं की शक्ति से डरी हुई हैं। लेकिन आपको आरक्षण दिलाने में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा।पीएम मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे। यहां बनारस लोकोमोटिव वर्क्स ग्राउंड में 25 हजार महिलाओं के बीच पीएम मोदी खुली जीप में सवार होकर पहुंचे। पीएम हाथ हिलाते और लोगों का अभिवादन करते मंच तक गए। सम्मेलन में राजनीति, स्वयं सहायता समूह, चिकित्सा आदि वर्गों की 44 महिलाएं मंच पर बैठाई गई हैं। प्रधानमंत्री ने 6,350 करोड़ रुपए की 163 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें सिग्नेचर ब्रिज और कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल शामिल हैं।पीएम ने दो नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। एक ट्रेन वाराणसी से पुणे के बीच चलेगी। दूसरी ट्रेन अयोध्या से मुंबई के लिए शुरू हुई। प्रधानमंत्री का 11 साल में यह 54वां काशी दौरा है। हालांकि, यह 2026 का पहला दौरा है। इससे पहले पीएम नवंबर, 2025 में काशी आए थे। मोदी बुधवार को काशी से हरदोई जाएंगे। वहां गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। 594 किलोमीटर का यह एक्सप्रेस-वे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा।सीएम योगी ने कहा- देश की संसद, देश की विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिले। उसे रोकने के लिए सपा, कांग्रेस ने कुत्सित प्रयास किया है। इसका आक्रोश दिख भी रहा है।भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा- प्रधानमंत्री ने चाहे हर घर शौचालय हो या उज्ज्वला योजना, इससे आपके आसुओं को पोंछने का काम किया। लेकिन विपक्ष ने आपका रास्ता रोकने का काम किया है। लेकिन हमें पता है कि जब-जब पीएम ने संकल्प लिया, उसे पूरा किया है।पीएम मोदी ने कहा, बेटियों के लिए थल-वायु और नभ सेना में नए अवसर मिले हैं। डिफेंस के दरवाजे भी बेटियों के लिए खोले हैं। भाजपा सरकार का मतबल ही यही है नारी का उत्थान। हर मोर्चे पर भारत की बेटियों अच्छा काम कर रही है। बेटियों की भूमिका बढ़नी चाहिए। देश को इसके लिए जरूरत है।देश की नई संसद बनाने के पीछे भी बहनों की भागीदारी का विचार था। 40 साल से महिला का आरक्षण लटका था। हमने 2023 में नारी शक्ति अभिनंदन पारित किया। ये कानून लागू हो, इसके लिए चर्चा रखी। सपा, कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके जैसी पार्टियों को देश की महिलाओं को धोखा दिया। ऐसे दलों ने 40 साल से महिला आरक्षण पर ब्रेक लगाया था। सपा ने फिर से इसे लाल झंडी दिखा दी है। असली बात यह है कि ये सारे परिवारवादी और तुष्टिकरण में डूबे दल नारी शक्ति से डरे हैं। आप सभी से डरे हैं। ये परिवारवादी डर, देश की बेटियों को विधानसभा ससंद नहीं आने देना चाहता है। काशी अविनाशी है। ये अनवरत चलने वाला शहर है। भारत माता की जय, हर-हर महादेव के नारे के साथ भाषण खत्म किया। पीएम मोदी ने कहा, भारतीय न्याय संहिता ने भी बेटियों को सुरक्षा का भरोसा दिया है। गंभीर अपराधों में तेजी से फैसले आने लगे हैं। ऐसे कदम बेटियों को सुरक्षा की गांरटी देते हैं। महिलाओं की जब आर्थिक शक्ति बढ़ती है तो घर में उनकी आवाज भी बुलंद हो जाती है। 11 साल में 10 करोड़ बहनें सेल्फ हेल्थ समूह में जोड़ी गई हैं। बहनें अपना काम कर रहीं हैं। 3 करोड़ लखपति दीदी बन चुकी हैं। लखपति दीदी अभियान को गति देने में हमारी डेयरी सेक्टर की बड़ी भूमिका है। बनारस डेयरी में लाखों बहनें काम कर रहीं हैं। इनको बोनस के तौर पर 106 करोड़ रुपए सीधे मिले हैं। मैं काशी में डेयरी सेक्टर से जुड़ी बहनों से कहूंगा कि अभी तो शुरुआत हुई है। वाराणसी बढ़ेगा, डेयरी बढ़ेगी तो बोनस भी बढ़ता जाएगा। पीएम मोदी ने कहा- साथियों, कमाई, पढ़ाई और दवाई के साथ पहली बार प्रापर्टी रजिस्ट्री हुई है। आज हमार माई बहन सही में अपनी घर की मलकिन बनत हैं। अपने यहां यूपी में आंखों के सामने हालात बदलते देखें हैं। जब यहां सपा की सरकार थी, बेटियों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। आज बेटियों के बारे में गलत सोच रखने वाला अच्छे से जानता है उसका अंजाम क्या होगा।