news-details

कैसरगंज में आधुनिक स्टेडियम की मांग

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS गोंडा। कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद Karan Bhushan Singh ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय खेल एवं युवा मामले मंत्री Mansukh Mandaviya से मुलाकात कर कैसरगंज में एक आधुनिक खेल स्टेडियम के निर्माण की मांग उठाई। इस दौरान क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार और युवाओं के लिए बेहतर खेल ढांचा विकसित करने पर विस्तार से चर्चा हुई।सांसद ने खेल मंत्री को एक मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि कैसरगंज के युवाओं में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन आधुनिक सुविधाओं के अभाव में उन्हें पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाते। उन्होंने बताया कि सांसद बनने के बाद से ही युवाओं को बेहतर खेल संसाधन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहा है। इस मुद्दे को वह पहले भी संसद के शून्यकाल में उठा चुके हैं। खेल मंत्री ने प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए इसे शीघ्र आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।मुलाकात के दौरान 6 से 8 जून तक गोंडा में आयोजित होने वाली अंडर-17 ओपन नेशनल रैंकिंग कुश्ती चैंपियनशिप की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। सांसद ने प्रतियोगिता से जुड़ी व्यवस्थाओं और देशभर से आने वाले खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं एवं सुरक्षा उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी साझा की।सूत्रों के अनुसार बैठक में पहलवान Vinesh Phogat से जुड़े विवाद पर भी चर्चा हुई। सांसद ने खेल मंत्री को पूरे मामले की जानकारी दी, हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक विवरण जारी नहीं किया गया है।सांसद करण भूषण सिंह ने विश्वास जताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से कैसरगंज क्षेत्र के युवाओं को जल्द ही बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को नई दिशा और अवसर मिलेंगे।