news-details

किसलय राय ने इंग्लैंड में पूरा किया आयरनमैन

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। गाजीपुर निवासी किसलय राय ने इंग्लैंड के लीड्स में आयोजित आयरनमैन प्रतियोगिता सफलतापूर्वक पूरी कर बनारस और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया। 16 अगस्त 2026 को सुबह सात बजे शुरू हुई प्रतियोगिता रात 10:10 बजे समाप्त हुई। प्रतिभागियों को 3.8 किलोमीटर तैराकी, 183 किलोमीटर साइकिलिंग और 42.2 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी थी। करीब 1500 प्रतिभागियों वाली प्रतियोगिता में भारत से तीन प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें दो ही अंतिम रेखा तक पहुंच सके। किसलय ने 183 किलोमीटर साइकिलिंग 8 घंटे 20 मिनट में पूरी की। इस दौरान करीब 2.5 किलोमीटर की चढ़ाई और कई बार साइकिल की चेन उतरने जैसी चुनौतियां सामने आईं। इसके बाद 42.2 किलोमीटर दौड़ 6 घंटे 10 मिनट में पूरी की।किसलय ने बताया कि उन्होंने प्रतियोगिता की विशेष तैयारी केवल तीन महीने पहले शुरू की थी। इससे पहले फरवरी 2025 में नागपुर की मोइल टाइगरमैन प्रतियोगिता भी पूरी कर चुके हैं। ऊर्जा के लिए उन्होंने सूखे मेवों से तैयार पोषण जेल का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि आयरनमैन जैसी प्रतियोगिताएं शारीरिक क्षमता के साथ मानसिक मजबूती और धैर्य की भी परीक्षा लेती हैं। किसलय के पिता डॉ. मनोज राय हैं और उनका पैतृक गांव पाली, कासिमाबाद, गाजीपुर में है।