news-details

किसान यूनियन का प्रदर्शन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता गुट) ने शुक्रवार को किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रशासन को सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष बालेंद्र बौद्ध ने किया।ज्ञापन में किसानों के लिए एमएसपी की कानूनी गारंटीसंपूर्ण कृषि ऋण माफीमुफ्त शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएंवृद्धावस्था पेंशन बढ़ाकर 5,000 रुपये प्रतिमाह करने तथा भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की समीक्षा जैसी मांगें उठाई गईं।किसान यूनियन ने कहा कि किसानों और आम नागरिकों के हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। संगठन ने केंद्र सरकार से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आग्रह करते हुए चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।