
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी निर्देशानुसार जनपद अमेठी में माह जून 2026 के तृतीय बुधवार 17 जून 2026 को किसान दिवस का आयोजन तहसील सभागार गौरीगंज में अपरान्ह 12ः00 बजे से 02ः00 बजे तक किया जायेगा। इस क्रम में उन्होंने जनपद के विभागीय अधिकारियों को सूचित किया कि किसान दिवस से सम्बन्धित संचालित कार्यक्रमों की सूचना सहित बैठक में समय से स्वयं प्रतिभाग करें।