
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने मंगलवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में पहुंचे किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बिजली, खाद आपूर्ति, अतिक्रमण, भूमि पैमाइश, अवैध टैक्स वसूली और अवैध कब्जे जैसे मुद्दों को लेकर आवाज उठाई।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की और प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध जताया। इसके बाद किसान संगठन के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारी को 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के जल्द समाधान की मांग की।भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की कई समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं। शमशान घाट की जमीनों पर अवैध कब्जे सहित अन्य मामलों में भी प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई है।किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर प्रशासन की ओर से मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो जिलाधिकारी कार्यालय का दोबारा घेराव कर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।