
PARDARSHI VIKASH NEWS भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दावा किया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून आज शाम 7 से 8 बजे के बीच केरल में दस्तक दे सकता है। विभाग के अनुसार, मौसम की परिस्थितियां लगातार अनुकूल होती जा रही हैं, जिससे मानसून के आगे बढ़ने की संभावना मजबूत हुई है। केरल के साथ-साथ तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में अगले सात दिनों तक भारी बारिश होने का अनुमान है।IMD के अनुसार, इस बार मानसून अपने सामान्य समय 1 जून की तुलना में करीब 9 दिन देरी से पहुंच रहा है। पहले इसके 26 मई तक केरल पहुंचने का अनुमान लगाया गया था। आमतौर पर मानसून 1 जून के आसपास केरल में प्रवेश करता है और लगभग डेढ़ महीने में पूरे देश में फैल जाता है।देश के कई हिस्सों में इस समय प्री-मानसून गतिविधियां भी सक्रिय हैं। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना जैसे राज्यों में तेज हवाओं के साथ आंधी-बारिश की संभावना जताई गई है। विशेषज्ञों के अनुसार, क्यूम्यलोनिम्बस (CB) बादल इस तरह के मौसम को जन्म देते हैं, जो तेज बारिश, बिजली और आंधी का कारण बनते हैं।हालांकि, कई राज्यों में गर्मी का असर अभी भी बरकरार है। गुजरात, पश्चिमी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।